HAL Recruitment 2022: एचएएल भर्ती 2022 जानिए उपाधि पद,आवश्यक अर्हता, परिलाभ, आवेदन प्रक्रिया व अंतिम तिथि

HAL Recruitment 2022: एचएएल भर्ती 2022 जानिए उपाधि पद,आवश्यक अर्हता, परिलाभ, आवेदन प्रक्रिया व अंतिम तिथि

Satish Chandra | Dec 6, 2022 |

HAL Recruitment 2022: एचएएल भर्ती 2022 जानिए उपाधि पद,आवश्यक अर्हता, परिलाभ, आवेदन प्रक्रिया व अंतिम तिथि

HAL Recruitment 2022: एचएएल भर्ती 2022 जानिए उपाधि पद,आवश्यक अर्हता, परिलाभ, आवेदन प्रक्रिया व अंतिम तिथि

HAL Recruitment 2022: हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), लखनऊ ने स्नातक/डिप्लोमा योग्यता वाले छात्रों से स्नातक शिक्षुता तथा डिप्लोमा शिक्षुता प्रशिक्षण के संबंध में आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे सभी स्नातक उपाधि व डिप्लोमा (उपाधिपत्र) शैक्षणिक योग्यता धारण करने वाले उपयुक्त अभिलाषी छात्र जो हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा प्रकाशित एचएएल भर्ती 2022 के अंतर्गत ग्रेडुएट ऍप्रेन्टिस (स्नातक शिक्षु) तथा डिप्लोमा अप्प्रेन्टिस (उपाधिपत्र शिक्षु) के सन्दर्भ में निर्धारित अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 (20.12.2022) तक आवेदन कर सकते हैं।

एचएएल चयन समिति 27 दिसंबर 2022 (27.12.2022) के दिन जालस्थल (वेबसाइट) पर प्राविधिक चयनित स्नातक शिक्षु व उपाधिपत्र अभ्यर्थियों घोषित सूची को उपलब्ध कर देगी।

Table of Content
  1. HAL Recruitment 2022 के सन्दर्भ में आवश्यक अर्हता
  2. एचएएल भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
  3. एचएएल भर्ती के लिए आवश्यक अर्हता अर्थात शैक्षिक योग्यता तथा आयु सीमा सहित पात्रता विवरण निम्नलिखित है
  4. एचएएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें

HAL Recruitment 2022 के सन्दर्भ में आवश्यक अर्हता

एचएएल भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार एचएएल भर्ती 2022 के लिए ग्रेडुएट ऍप्रेन्टिस (स्नातक शिक्षु) तथा डिप्लोमा अप्प्रेन्टिस (उपाधिपत्र शिक्षु) कार्यक्रम हेतु अभ्यर्थियों के पास अग्रलिखित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक हैं।

ग्रेडुएट ऍप्रेन्टिस/डिप्लोमा अप्प्रेन्टिस शिक्षु पात्र उम्मीदवार मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) पर पंजीकृत होना चाहिए।

एचएएल भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया

जैसा कि एचएएल भर्ती 2022 विज्ञापन के तहत निम्नलिखित पंक्तियों में बताया गया है, हिंदुस्तान एअरोनॉटिक्स लिमिटेड चयन समिति स्नातक तथा डिप्लोमा ऍप्रेन्टिस दोनों के संबंध में चयन प्रक्रिया को पूरा करेगी। हिंदुस्तान एअरोनॉटिक्स लिमिटेड चयन समिति एक नियत तिथि पर प्राविधिक चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षणिक व अन्य आवश्यक प्रलेखों के सत्यापन हेतु आमंत्रित करेगी।

डिग्री अप्प्रेन्टिस: स्नातक ऍप्रेन्टिस योग्य तथा शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों का चयन डिग्री ऍप्रेन्टिस उम्मीदवारों का चयन वर्ष 2020/2021/2022 उत्तीर्ण बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मानव संसाधन / वित्त प्रशाखा), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ साइंस (भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित पाठ्यक्रम) में प्राप्त समेकित अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।

डिप्लोमा ऍप्रेन्टिस: डिप्लोमा अप्प्रेन्टिस के लिए योग्य तथा शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों का चयन वर्ष 2020/2021/2022 में उत्तीर्ण डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्राप्त समेकित अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।

एचएएल भर्ती के लिए आवश्यक अर्हता अर्थात शैक्षिक योग्यता तथा आयु सीमा सहित पात्रता विवरण निम्नलिखित है

नियोक्ता का नाम: हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड

शिक्षु पद नाम: ग्रेडुएट ऍप्रेन्टिस (स्नातक शिक्षु) तथा डिप्लोमा अप्प्रेन्टिस (उपाधिपत्र शिक्षु)

प्रशिक्षण अवधि: 01 वर्ष

वृत्तिका/वेतन: देय वृत्ति नियमानुसार होगी

चयन पद्धति: अंतिम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांक के आधार पर चयन सूची व प्रलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)

डिग्री ऍप्रेन्टिस शैक्षणिक योग्यता:

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, भारत शासन द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी अभ्यर्थियों को रेगुलर फुल-टाइम बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/सिविल तथा कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग शाखाओं/बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एचआर या फाइनेंस, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित में विज्ञान) में एक वर्ष 2020/2021/2022 में उत्तीर्ण होना चाहिए।

डिप्लोमा अप्प्रेन्टिस शैक्षणिक योग्यता:

उपाधिपत्र धारक को भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, भारत शासन द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी अभ्यर्थियों को रेगुलर फुल-टाइम 2020/2021/2022 में मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / सिविल, इंस्ट्रूमेंट्स और कंप्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग शाखाओं/आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और सचिवीय अभ्यास में एक नियमित पूर्णकालिक डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए ।

डिग्री/डिप्लोमा ऍप्रेन्टिस के लिए आयु सीमा:

एचएएल भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित समुदाय के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। विवरण के विषय में जानने के लिए प्रार्थी एचएएल भर्ती 2022 विज्ञापन को पढ़ें।

एचएएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें

एचएएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक लिंक http://59.89.119.210/trg पर जाएं

चरण 1: डिप्लोमा-धारक तकनीकी शिक्षुता 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) ऑनलाइन पंजीकरण लिंक www.mhrdnats.gov.in पर लॉग इन करें (पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के बाद दस्तावेज़ और प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए)

चरण 2: चयन प्रक्रिया पूरी होने तक तकनीकी शिक्षुता पंजीकरण संख्या और पावती रसीद दोनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखें।

एचएएल भर्ती 2022 अधिसूचना को विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

StudyCafe Membership

Join StudyCafe Membership. For More details about Membership Click Join Membership Button
Join Membership

In case of any Doubt regarding Membership you can mail us at [email protected]

Join Studycafe's WhatsApp Group or Telegram Channel for Latest Updates on Government Job, Sarkari Naukri, Private Jobs, Income Tax, GST, Companies Act, Judgements and CA, CS, ICWA, and MUCH MORE!"